Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

चतुरशृंगी देवी मंदिर के प्रांगण में अद्भुत दैवीय शक्ति का आभास‌ होता है।

द मीडिया टाइम्स डेस्क  चतुरशृंगी देवी मंदिर महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर माता चतुर्शृंगी को समर्पित है, जो शक्ति की देवी और…

Jan 13, 2025
2 min read
चतुरशृंगी देवी मंदिर के प्रांगण में अद्भुत दैवीय शक्ति का आभास‌ होता है।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

चतुरशृंगी देवी मंदिर महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर माता चतुर्शृंगी को समर्पित है, जो शक्ति की देवी और दुर्गा का रूप मानी जाती हैं। चतुर्शृंगी का अर्थ है “चार शिखरों वाली पहाड़ी”। यह मंदिर एक प्राचीन स्थल है और माना जाता है कि इसका निर्माण पेशवाओं के काल में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि माता चतुर्शृंगी की पूजा पुणे में रहने वाले एक समर्पित व्यापारी द्वारा की जाती थी, और माता ने उसे स्वप्न में दर्शन देकर इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा दी।

यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मुख्य मंदिर में चतुर्शृंगी देवी की मूर्ति है, जो लगभग 7 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी है।यहां गणपति और अन्य देवी-देवताओं के छोटे मंदिर भी हैं, जिनमें अष्टविनायक गणपति की प्रतिमाएं प्रमुख हैं। यह मंदिर पुणे के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

भक्त मानते हैं कि माता चतुर्शृंगी उनके सभी कष्ट हरती हैं और इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। हर साल नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान विशेष पूजा, भजन और महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पुणे के सेनापति बापट रोड पर स्थित है। नवरात्रा मेँ इस देव स्थान में लाखों श्रदालु माता के दर्शन को आते हैं.वैसे सालों भर माता के पूजक यहाँ देखे जाते हैं. आप भी माता के दर्शन को आइए और भक्ति से ओतप्रोत हो जाइये।

RECOMMENDED FOR YOU

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

बीड के हिवरपहाड़ी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण एक बोतल को माइक्रोफोन के रूप में उपयोग करके एक वीडियो बनाया था और एक शिक्षक की अपील की थी।

The Media Times.Live News Desk
मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित जल आपूर्ति कटौती रद्द की जा सकती है, अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है

The Media Times.Live News Desk
मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता का दावा है कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube