Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

चिकित्सक हत्या : बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल जारी, ओपीडी प्रभावित

द मीडिया टाइम्स डेस्क कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में चिकित्सक बुधवार को भी हड़ताल पर हैं और इस…

Aug 14, 2024
2 min read
चिकित्सक हत्या : बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल जारी, ओपीडी प्रभावित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में चिकित्सक बुधवार को भी हड़ताल पर हैं और इस दौरान लगभग सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। सभी सरकारी अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) के पर्ची काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ मिलकर अपराध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।एक प्रदर्शनकारी चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारी कोई नई मांग नहीं है। हमने देखा है कि लोगों के एक समूह को बचाने का प्रयास किया गया है। कुछ लोगों ने आरजी कर अस्पताल के घटनास्थल वाले तल पर निर्माण कार्य शुरू करके सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। हमें अपना विरोध रोकने का कोई कारण नहीं दिखता।”

पश्चिम बंगाल के चिकित्सकों के संयुक्त मंच (द वेस्ट बेंगाल जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स) ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में काम बंद करने का आह्वान किया था। कनिष्ठ और वरिष्ठ चिकित्सकों, प्रशिक्षुओं तथा अन्य कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर और नारे लगाकर महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की।

एक चिकित्सक ने कहा, ‘‘आपातकालीन सेवाएं संचालित हैं। लेकिन हम विरोध नहीं करेंगे तो पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा। कुछ मरीजों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।” महिला चिकित्सक की हत्या की मजिस्ट्रेट जांच की मांग कर रहे आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube