Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

जमशेदपुर में सघन वाहन जांच अभियान: 8 वाहन जब्त, 10 पर लगा ₹57,000 जुर्माना

जमशेदपुर – शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची, बिस्टुपुर और जुगसलाई क्षेत्रों में…

Dec 18, 2024
2 min read
जमशेदपुर में सघन वाहन जांच अभियान: 8 वाहन जब्त, 10 पर लगा ₹57,000 जुर्माना

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर – शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची, बिस्टुपुर और जुगसलाई क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मोटर यान निरीक्षक श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और टैक्स जैसे दस्तावेजों में खामियां पाए जाने पर आठ वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें दो 407 वाहन और छह ऑटो शामिल हैं। पांच वाहनों को जुगसलाई और तीन को साकची थाने में जब्त कर रखा गया है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर ऑनलाइन ₹57,000 का जुर्माना लगाया गया।

मोटर यान निरीक्षक ने वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी दी कि वे अपने ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और इंश्योरेंस जैसे सभी दस्तावेज अद्यतन रखें। साथ ही, बस और ऑटो चालकों को ड्रेस कोड का पालन करते हुए वाहन परिचालन करने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए जाने या ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी गई।

इस जांच अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज हर समय तैयार रखें।

जिला प्रशासन के इस अभियान से शहरवासियों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube