Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जमशेदपुर में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, कदाचार पर कड़ी नजर

पूर्वी सिंहभूम जिले में 10वीं और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। जिले के 47636 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने…

Feb 7, 2025
2 min read
जमशेदपुर में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, कदाचार पर कड़ी नजर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पूर्वी सिंहभूम जिले में 10वीं और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। जिले के 47636 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिले में 10वीं की परीक्षा के लिए 71 केंद्र और 12वीं के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे अनिवार्य किए गए हैं, साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, रोशनी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजुमदार ने सभी केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।

मैट्रिक परीक्षा सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube