Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जमशेदपुर हादसा: रेलवे ठेकेदार के बेटे को डंपर ने रौंदा, स्टेशन ओवरब्रिज पर हुई दर्दनाक दुर्घटना

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमन शर्मा…

Dec 19, 2024
1 min read
जमशेदपुर हादसा: रेलवे ठेकेदार के बेटे को डंपर ने रौंदा, स्टेशन ओवरब्रिज पर हुई दर्दनाक दुर्घटना

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमन शर्मा (26), जो रेलवे ठेकेदार अमरेंद्र शर्मा का छोटा बेटा था, अपनी स्कूटी से बर्मामाइंस सेकेंड एंट्री गेट से घर लौट रहा था। हादसे में उसकी गर्दन टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

अमन, जो आरपीएफ एसआई की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पिता के ठेकेदारी काम में भी मदद करता था, बहुत होनहार था। हाल ही में उसने परीक्षा भी दी थी।

हादसे के बाद पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया, जिसके कारण शव को काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। अंत में बागबेड़ा पुलिस ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। स्टेशन ओवरब्रिज पर बड़े वाहनों का चलना एक गंभीर खतरा बन चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इन बड़े वाहनों की सेटिंग-गेटिंग के कारण ये हादसे होते हैं और आम लोग इसकी चपेट में आते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube