Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ, सीओ ने जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा

द मीडिया टाइम्स डेस्क  जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने सभी संबंधित पदाधिकारियों…

Feb 26, 2025
2 min read
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ, सीओ ने जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times
  • द मीडिया टाइम्स डेस्क 
  • जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके तहत धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला श्री सुनिल चंद्र, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण के दौरान, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो। अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि एक बेंच पर दो से अधिक छात्र-छात्राएं न बैठें। इसके अलावा, उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण लाने पर कड़ी पाबंदी लगाई। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों से कहा कि वे प्रथम और द्वितीय पाली में छात्रों की अच्छी तरह से जांच करें ताकि कोई भी अवांछनीय वस्तु परीक्षा कक्ष में न पहुंचे।
  • यह कदम परीक्षा केन्द्रों पर पूरी तरह से अनुशासन बनाए रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए उठाया गया है। इस निरीक्षण से यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रशासन परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube