Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

तेज बारिश,से सड़के हुई जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी, ड्रेनेज सिस्टम हुआ फैल, एक की मौत तीन घायल और 11 मकान हुई क्षतिग्रस्त।प्रशासन अलर्ट

द मीडिया टाइम्स  नर्मदापुरम में रविवार की अलसुबह सीजन की पहली जोरदार बारिश देखने को मिली।…

Jul 21, 2024
2 min read
तेज बारिश,से  सड़के हुई जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी, ड्रेनेज सिस्टम हुआ फैल,  एक की मौत तीन घायल और 11 मकान हुई क्षतिग्रस्त।प्रशासन अलर्ट

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

                            द मीडिया टाइम्स 

नर्मदापुरम में रविवार की अलसुबह सीजन की पहली जोरदार बारिश देखने को मिली। रात करीब 3 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई। सुबह करीब 5 बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई। 2 घंटे हुई जोरदार बारिश के चलते लोगों को जहाँ गर्मी और उमस से राहत मिली तो वही शहर के कई कालोनियों की सड़को सहित मुख्य बाजार स्थित दुकानों के अंदर पानी भरा गया। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर दो फीट तक पानी देखने को मिला तो वही के कालोनियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। अचानक हुई जोरदार बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। वही मौसम विभाग ने बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर में अलग- अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शहर के मुख्य बाजार जयस्तंभ चौक पर करीब 3 से 4 फ़ीट पानी भरा जाने के चलते आसपास की दुकानों में पानी भर गया। जिसके चलते दुकानों में रखा सामान गीला हो गया। इस दौरान कई दुकानदार दुकान से पानी खाली करते दिखाई दिए। वही नारायण नगर पुलिया में अत्यधिक पानी आ जाने के चलते कालोनी में बैक वाटर भरा गया। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर कालोनी में जाते हुए दिखाई दिए तो वही कई चार पहिया वाहन में पानी मे डूबे नजर आए। इसके अलावा महिमा नगर, नारायण नगर, होमगार्ड आफिस के बाजू में, जयस्तम्भ चौक, गाँधी चौक पर सड़को पर पानी भर गया। वही शहर की कई कालोनियों में लोगो के घरों के अंदर पानी भर गया।वही जिले में बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में 62.0 मिमी, इटारसी में 168.4 मिमी, पिपरिया में 240.0 मिमी, सोहागपुर में 164.0 मिमी, बनखेड़ी में 127.8, मिमी,डोलरिया में 141.2 मिमी,सिवनी मालवा में 76.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

बीड के हिवरपहाड़ी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण एक बोतल को माइक्रोफोन के रूप में उपयोग करके एक वीडियो बनाया था और एक शिक्षक की अपील की थी।

The Media Times.Live News Desk
मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित जल आपूर्ति कटौती रद्द की जा सकती है, अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है

The Media Times.Live News Desk
मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता का दावा है कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube