Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव व गोपाल मीणा होंगे सचिव, सीएम सम्राट ने किया बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई । सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ आईएएस…

May 22, 2026
2 min read
दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव व गोपाल मीणा होंगे सचिव, सीएम सम्राट ने किया बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 22 मई । सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. बी राजेंद्र को निगरानी विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कुंदन कुमार को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि संजय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग से मुक्त कर दिया गया है। सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं इनायत खान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है। अधिसूचना के अनुसार अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक रणनीति और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube