Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फैंट सीसी रेड और बिहार क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

द मीडिया टाइम्स डेस्क   पटना, 11 मई | राजधानी पटना के खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15…

May 12, 2026
3 min read
नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फैंट सीसी रेड और बिहार क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

 

पटना, 11 मई | राजधानी पटना के खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में सोमवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने एससीए एकादश को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने एके क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

 

पहले मुकाबले में एससीए एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ट्रैम्फैंट सीसी रेड के गेंदबाजों के सामने टीम टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एससीए की ओर से कृष ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके।

 

ट्रैम्फैंट सीसी रेड के लिए प्रियांशु जेएस ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके। मयंक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

 

59 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी रेड ने 11.2 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अमित कुमार ने 22 रन और स्पर्श ने 14 रन बनाए, जबकि प्रतीक सिन्हा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्रियांशु जेएस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

मैच के बाद प्रियांशु जेएस ने कहा, “मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। शुरुआत में विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा और उसका फायदा टीम को मिला।”

 

दिन के दूसरे मुकाबले में एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। आदित्य रिषुराज ने 28 रन, मो. कैफ जावेद ने 25 रन और प्रिंस दूबे ने नाबाद 39 रन की उपयोगी पारी खेली। शुभम शर्मा ने भी नाबाद 14 रन जोड़े।

 

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से आर्यन अरविंद राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन शानदार छक्के शामिल रहे। अंत में वतन प्रकाश पांडे और अमन सिंह ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को 17.4 ओवर में जीत दिला दी।

 

आर्यन अरविंद राज को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने कहा, “टीम को जीत दिलाना सबसे बड़ी खुशी है। मैं आगे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

 

टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। क्रिकेट प्रेमियों और अभिभावकों की मौजूदगी से मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube