Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना नगर निगम मांस की बिक्री को लेकर सख्त, अब सभी जगह नहीं करेंगे बकरे,

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 20 मई : राजधानी में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी तेज हो गई है। पटना नगर निगम शहर में स्वच्छ और…

May 20, 2026
1 min read
पटना नगर निगम मांस की बिक्री को लेकर सख्त, अब सभी जगह नहीं करेंगे बकरे, 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times
  1. द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई : राजधानी में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी तेज हो गई है। पटना नगर निगम शहर में स्वच्छ और सुरक्षित मांस आपूर्ति के लिए बिहार का पहला अत्याधुनिक वधशाला केंद्र स्थापित करेगा। यहां से लाइसेंसी दुकानों तक ताप नियंत्रित विशेष वाहनों से मांस पहुंचाया जाएगा।

नगर निगम ने मांस और मछली दुकानों के सर्वे में 1420 दुकानों की पहचान की, जिनमें 937 दुकानें अवैध पाई गईं। केवल 90 दुकानों के पास वैध लाइसेंस मिला। इसके बाद निगम ने 1234 दुकानदारों को लाइसेंस नवीनीकरण का नोटिस भेजा है।

प्रस्तावित वधशाला केंद्र शहर के बाहरी इलाके रामचक बैरिया क्षेत्र में बनाया जाएगा। केंद्र में रक्त प्रसंस्करण इकाई, अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की सुविधा होगी। निगम का कहना है कि इससे स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार होगा।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना लाइसेंस मांस बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने के बाद राजधानी में मांस कारोबार अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित हो सकेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube