Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

पवार गुट आज चुनाव आयोग को अपना जवाब नहीं सौंपेगा. शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग से 4 हफ्ते की मोहलत मांगी है.

एनसीपी में बगावत करने के बाद अजित पवार ने अपना एक अलग गुट बनाया है. बता दें, एनसीपी में फूट के बाद अजित गुट ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल होकर…

Aug 18, 2023
2 min read
पवार गुट आज चुनाव आयोग को अपना जवाब नहीं सौंपेगा. शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग से 4 हफ्ते की मोहलत मांगी है.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

एनसीपी में बगावत करने के बाद अजित पवार ने अपना एक अलग गुट बनाया है. बता दें, एनसीपी में फूट के बाद अजित गुट ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री पद की स्थापत ली, यही नहीं उनके साथ कई एनसीपी विधायकों ने भी अजित गुट का समर्थन किया. इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर सामने आई है कि शरद पवार आज चुनाव आयोग को अपना जवाब नहीं सौपेंगे.

इस बीच शरद पवार के गुट ने एक मेल भेजकर कहा था कि अजित पवार के गुट ने कौन-कौन से दस्तावेज दिए हैं, उनकी सूची दें ताकि हम उनका जवाब दे सकें. लेकिन चुनाव आयोग से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. अब शरद पवार गुट ने फिर 4 हफ्ते की मोहलत मांगी है, लेकिन चुनाव आयोग ने भी कोई जवाब नहीं दिया है. चुनाव आयोग ने दोनों समूहों को अपना जवाब देने के लिए आज गुरुवार तक का समय दिया है.

शरद पवार ने कहा था, “मैंने गलत अनुमान लगाया… मुझे पार्टी में हो रहे घटनाक्रम का एहसास नहीं हुआ. मैं (विभाजन के लिए) किसी पर उंगली नहीं उठा रहा हूं और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं.” येओला कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए. उन्होंने घोषणा की कि वह नासिक में किसी की आलोचना करने नहीं आए हैं, बल्कि जिले के लोगों से माफी मांग रहे हैं – जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया है – जिस तरह से उनकी पीठ पीछे एनसीपी विभाजित हो गई और वह अंधेरे में रहे.

एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद ये मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. अब खबर है कि शरद पवार गुट आज चुनाव आयोग को अपना जवाब नहीं सौपेंगे, उन्होंने चार हफ्ते का वक्त और मांगा है.

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube