Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बैठक में गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अब दिन में तीन बार देना होगा लाइव लोकेशन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य स्तरीय संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक के दौरान पटना जिले…

May 15, 2026
2 min read
बैठक में गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अब दिन में तीन बार देना होगा लाइव लोकेशन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य स्तरीय संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक के दौरान पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नदारद पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय (भा.प्र.से.) ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति पटना को सख्त निर्देश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का कार्यालय में अनुपस्थित रहना विभागीय अनुशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इसे अधिकारियों की मनमानी, उदासीनता और कर्तव्यहीनता का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक निदेशक ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। साथ ही अब उनकी उपस्थिति पर सख्त निगरानी रखते हुए प्रतिदिन तीन बार—सुबह, दोपहर और शाम—लाइव लोकेशन जिला मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।
यहां बता दें कि इससे पूर्व भी पटना जिला में प्रभारियों एवं स्वास्थ्य प्रबंधक की लापरवाही का मामला सामने आ चुका है। सीएस डॉ.वाईपी मंडल के पहली वीसी में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभागीय अनुशासन की पोल खुल गई। जिले के गिरते आरआई को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ही गायब थे।
बैठक की सूचना सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,एएनएम को सुबह 10 बजे ही दे दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर और मोकामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीसी में शामिल नहीं हुए थे। वहीं बेलछी, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर एवं मोकामा के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक भी अनुपस्थित पाए गए।
सीएस ने स्पष्ट कहा कि कमांड एंड कंट्रोल रूम से सभी को सूचना दे दी गई थी, फिर भी संबंधित पदाधिकारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से वंचित रह गए। इसे कार्य के प्रति असंवेदनशीलता, अनुशासनहीनता और सरासर लापरवाही माना गया था।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube