Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

भरोसा में लेकर पोस्टमैन ने ग्रामीणों से ठगा दो करोड़ से अधिक रुपया,एफआईआर दर्ज

–पुलिस ने आरोपित पोस्टमैन को किया गिरफ्तार –छह वर्षों के लिए फिक्स रुपया तीन से चार वर्षों में ही खाता से हो जाता था गायब –डुप्लीकेट पासबुक देकर आफलाइन पैसा…

Jul 30, 2024
2 min read
भरोसा में लेकर पोस्टमैन ने ग्रामीणों से ठगा दो करोड़ से अधिक रुपया,एफआईआर दर्ज

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

–पुलिस ने आरोपित पोस्टमैन को किया गिरफ्तार
–छह वर्षों के लिए फिक्स रुपया तीन से चार वर्षों में ही खाता से हो जाता था गायब
–डुप्लीकेट पासबुक देकर आफलाइन पैसा चढ़ाता था पोस्टमैन

जमुई: पहले घर- घर जाकर लोगों का दिल जीता फिर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। उंसके बाद उसे ठगी का शिकार बनाया। मामला सदर प्रखंड क्ष्रेत्र के सोनपे गांव से जुड़ा है। यहां पोस्टमैन बालाडीह गांव निवासी राजेन्द्र यादव पर ग्रामीणों ने करीब दो करोड़ से अधिक रुपया की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बड़ी संख्या में ठगी के शिकार हुए ग्रामीण भी टाउन थाना पहुंचकर आरोपित राजेंद्र यादव पर कार्रवाई करने और सभी ग्रामीणों के पैसे को वापस लौटाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोनपे पोस्टऑफिस में पोस्टमैन राजेन्द्र यादव के माध्यम से कोई अपने पैसा को छह वर्षों के लिए फिक्स किए थे तो कोई वर्षों से मंथली पैसा जमा करते आ रहे थे। फिक्स पैसा का समय पूरा होने के बाद जब सभी ग्रामीण पैसा निकालने के लिए गए तो पोस्टमास्टर द्वारा खाता में पैसा नहीं होने की बात कही गई जब डिटेल निकाला गया तो पता चला की पैसे की समय अवधि पूरा होने से पहले ही पैसा निकल चुका है, जबकि कई ग्रामीण ऐसे भी हैं जो महीना में पैसा देकर पोस्टमैन राजेन्द्र यादव के माध्यम से पैसा जमा करवाते थे लेकिन पैसा ऑनलाइन जमा नहीं किया जाता था और संतुष्टि के लिए डुप्लीकेट पासबुक देकर ऑफलाइन पासबुक पर पैसा चढ़ा दिया जाता था ,जबकि इसकी शिकायत पोस्टमास्टर राकेश कुमार महतो से की गई तो उन्होंने मामले से साफ इंकार कर दिया। उंसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई फिर राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की गई है।

झाझा के डाक निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के खाता से पैसा गवन करने और खाता में पैसा जमा नहीं करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। पोस्टमास्टर राकेश कुमार महतो और गिरफ्तार पोस्टमैन राजेन्द्र यादव पर एफआईआर की प्रक्रिया पुरी की जा रही है। ग्रामीणों का बैंक पासबुक कलेक्ट किया जाएगा और इसकी गहन जांच की जाएगी। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube