Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भागलपुर में कुख्यात अपराधी का सरेंडर का अनोखा अंदाज, गंगा में बहाया हथियार, अपराध छोड़ने की खाई कसम

द मीडिया टाइम्स डेस्क भागलपुर, 21 माई : भागलपुर बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति का असर अब दिखाई देने लगा है। भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में…

May 21, 2026
2 min read
भागलपुर में कुख्यात अपराधी का सरेंडर का अनोखा अंदाज, गंगा में बहाया हथियार, अपराध छोड़ने की खाई कसम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
भागलपुर, 21 माई : भागलपुर बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति का असर अब दिखाई देने लगा है। भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी ने गंगा में हथियार विसर्जित कर अपराध की दुनिया छोड़ने की कसम खाई है। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया इलाके का है, जहां के कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल का एक वीडियो और तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि कैलाश मंडल हाल ही में जेल से बाहर आया है. उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद कैलाश मंडल ने बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोली चलाओगे तो गोली खाओगे नीति की चर्चा सुनी। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया छोड़ने का फैसला लिया।
बताया जा रहा है कि कैलाश मंडल गंगा घाट पहुंचा जहां उसने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और फिर अपने हथियार को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। इस दौरान उसने प्रण लिया कि अब वह सादगीपूर्ण जीवन जिएगा और भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम नहीं देगा।
फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का असर मान रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube