द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 21 मई : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान ‘सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है’ पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीति का स्तर अब काफी गिर गया है।
उन्होंने कहा, “अब लोग क्रिमिनल की जाति को भी जस्टिफाई करने में लगे हैं। क्रिमिनल सिर्फ क्रिमिनल होता है, उसकी कोई जाति नहीं होती। क्रिमिनल पुलिस से मुठभेड़ करते हैं और पुलिस जवाबी कार्रवाई में उन्हें मार गिराती है।
अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति, धर्म नहीं होता। वह सिर्फ अपराधी होता है। ऐसे बयानों से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में सरकार पर एनकाउंटर में भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



