Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

युद्ध के बीच बिहार में EV बूम, 4 महीने में बिके 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, 2 हजार करोड़ का कारोबार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 19 मई : अमेरिका-ईरान तनाव और लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। राज्य में…

May 19, 2026
3 min read
युद्ध के बीच बिहार में EV बूम, 4 महीने में बिके 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, 2 हजार करोड़ का कारोबार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : अमेरिका-ईरान तनाव और लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। राज्य में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इससे केवल चार महीनों में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
बिहार में पेट्रोल की कीमत 108.92 रुपये से 110.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.57 रुपये से 96.61 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं।
अप्रैल में ही बिके 20 हजार EV
जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में ही राज्य में लगभग 20 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें करीब 6 हजार दोपहिया, 11,500 तीनपहिया और 500 चारपहिया वाहन शामिल हैं।
पिछले वर्ष पूरे 12 महीनों में जहां केवल 23 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे, वहीं 2020-21 में यह आंकड़ा महज 12 हजार था। ऐसे में इस साल रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है।
50 हजार लोगों को मिला रोजगार
वाहन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार से राज्य में करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसमें डीलरशिप, सर्विस सेंटर, चार्जिंग स्टेशन और फाइनेंसिंग सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं।
सब्सिडी और माइलेज बना बड़ा कारण
वाहन उद्योग से जुड़े जय प्रकाश प्रसाद के अनुसार भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पेट्रोलियम आयात प्रभावित हो रहा है और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में कम खर्च, अधिक माइलेज और पर्यावरणीय फायदे के कारण लोग तेजी से इन्हें अपना रहे हैं। सरकार की ओर से भी 10 हजार से 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
बिहार में उपलब्ध हैं कई बड़े ब्रांड
TVS Motor Company, Bajaj Auto, Ola Electric, Ather Energy, Tata Motors और Mahindra & Mahindra सहित दो दर्जन से अधिक कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन बिहार में उपलब्ध हैं।
पड़ोसी राज्यों से महंगा ईंधन
बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पड़ोसी उत्तर प्रदेश और झारखंड से अधिक हैं। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.30 से 98.24 रुपये और डीजल 89.30 से 91.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं झारखंड में पेट्रोल 100.79 से 101.71 रुपये प्रति लीटर है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अप्रैल महीने में देशभर में EV खरीद में 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube