Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

रितेश देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने छोटे भाई धीरज देशमुख के समर्थन में लातूर में एक रैली में हिस्सा लिया

द मिडिया टाईम्स डेस्क  रितेश देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने छोटे भाई धीरज देशमुख के समर्थन में लातूर में एक रैली में हिस्सा लिया और कांग्रेस के…

Nov 11, 2024
2 min read
रितेश देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने छोटे भाई धीरज देशमुख के समर्थन में लातूर में एक रैली में हिस्सा लिया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

रितेश देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने छोटे भाई धीरज देशमुख के समर्थन में लातूर में एक रैली में हिस्सा लिया और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने इस मौके पर सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। रितेश ने कहा कि कुछ लोग अपने धर्म के खतरे का हवाला देते हैं, जबकि असल में उनकी पार्टी संकट में है। रितेश ने यह भी कहा कि जिन लोगों का काम ईमानदारी से नहीं चलता, उन्हें धर्म की जरूरत पड़ती है।

उनके मुताबिक, जो लोग काम में विश्वास रखते हैं, वे असल में धर्म का पालन कर रहे होते हैं। रितेश ने यह भी तंज किया कि धर्म की रक्षा की बात करने वाले पहले अपने पार्टी और विकास पर ध्यान दें। उन्होंने बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी महाराष्ट्र सरकार को घेरा, और जनता से विकास की बात की।रितेश देशमुख ने लातूर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाई और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार, धीरज देशमुख के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने सभा में अपने भाई के कामकाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए जनता से समर्थन की अपील की।

रितेश ने धीरज को एक सक्षम नेता और लातूर के लिए सबसे बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे। उनका भाषण खासतौर पर युवाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित था।

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube