द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,13 मई।राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बुधवार के सुबह स्कूल जाते समय सरकारी स्कूल के शिक्षक शंभू कुमार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र बाइपास के पास गोली मर कर घायल कर दिया। उनका इलाज एक नर्सिंग होम चल रहा हैं। शिक्षक शंभू कुमार चंडी में सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं।
सुबह में स्कूल जाने के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने शिक्षक से मोबाइल और बैग छीन का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उनको गोली मार कर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।




