Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश का संकल्प पत्र जारी

द मिडिया टाईम्स डेस्क – झारखंड  रांची , झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। यह आयोजन रांची स्थित प्रेस…

Nov 6, 2024
1 min read
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश का संकल्प पत्र जारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क – झारखंड 

रांची , झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। यह आयोजन रांची स्थित प्रेस क्लब में हुआ, जहां खगड़िया के सांसद और झारखंड चुनाव के सह प्रभारी राजेश वर्मा ने इस संकल्प पत्र को सार्वजनिक किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान और अन्य नेता भी मौजूद थे।

संकल्प पत्र में कई अहम घोषणाएं की गईं, जिनमें से प्रमुख है झारखंड के 24 जिलों में से कम से कम 10 जिलों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना। इसके अलावा, पार्टी ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार में आम जनता खासकर युवा वर्ग ठगा महसूस कर रहा है और उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।

संकल्प पत्र में यह भी कहा गया कि चतरा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन पासवान 50 हजार वोटों के अंतर से जीतने जा रहे हैं, और उनकी जीत के साथ पार्टी राज्य में एक नई राजनीति की शुरुआत करेगी।

इस दौरान, पार्टी ने जनता से वादा किया कि राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube