Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के प्रयास में…

द मीडिया टाइम्स  मधुबनी: विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को आवेदन के माध्यम से जयनगर नगर…

Aug 10, 2024
2 min read
विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के प्रयास में…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

मधुबनी: विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को आवेदन के माध्यम से जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद में तब्दील करने की मांग की है, दिए गए आवेदन में श्री राऊत ने कहा है कि वर्ष 2001 में ही जयनगर को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है,करीब 23 वर्षों में शहर का विस्तारीकरण लगभग 10 किलोमीटर में फैल गया है l इसके कुल जनसंख्या 72000 हजार के आसपास है l आवेदन में श्री राऊत ने कहा है कि सीमावर्ती शहर जयनगर (मधुबनी) जिले का प्रमुख व्यावसायिक शहर है,जो सामूहिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण व संवेदनशील है l बिहार सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गए निर्णय के आलोक में जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद के लिए सभी मापदंडों का पूरा कर रहा है l इतना ही नहीं जयनगर मधुबनी जिला को सबसे अधिक राजस्व देने वाले अनुमंडल भी है |

अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस कार्यालय, निबंधन कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, विद्युतग्रिड व पावर सव स्टेशन, डीबी कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा,सर्किट हाउस, वी बाजार, और जीवनदीप अस्पताल हैं l यह सब जयनगर नगर पंचायत के सीमा से बाहर अवस्थित है,इन सभी क्षेत्रों को जयनगर नगर परिषद बनाकर नहीं जोड़ा गया तो हजारों लोग विकास के मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाएंगे | इससे विकास ही अवरुद्ध नहीं होगा,बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि नहीं होगी |

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में 14 वार्ड वाली नगर पंचायत की जनसंख्या 21782 है | बता दे की जयनगर बस्ती पंचायत जिसकी जनसंख्या 12282,14 वार्ड वाली देवधा दक्षिणी पंचायत की जनसंख्या 12995,15 वार्ड वाली दुल्लीपट्टी पंचायत की जनसंख्या 12076, बेलही पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 1,2, व 3 की जनसंख्या 4718 और बेलही दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14, 15, 16, व 17 की जनसंख्या 3766 है l जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल की जा सकती है |

माननीय जिला पदाधिकारी से प्रार्थना है कि उपरोक्त बातों का अवलोकन करते हुए अपने स्तर से जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करते हुए जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद की दर्जा देने की कृपा करें | वहीं जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जयनगर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी को आदेश दिया कि जल्द प्रस्ताव तैयार कर जिला को मुहैया कराया जाए |

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube