Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘शमशान चंपा’ में अभिनेता इंद्रजीत मोदी आएँगे नज़र

द मीडिया टाइम्स डेस्क शेमारू उमंग पर जल्द प्रदर्शित होने वाले थ्रिलर शो ‘शमशान चंपा’ ने इसकी शुरुआत से पहले ही दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोर ली है।…

Jul 31, 2024
2 min read
शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘शमशान चंपा’ में अभिनेता इंद्रजीत मोदी आएँगे नज़र

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

शेमारू उमंग पर जल्द प्रदर्शित होने वाले थ्रिलर शो ‘शमशान चंपा’ ने इसकी शुरुआत से पहले ही दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोर ली है। इस शो की अनोखी कहानी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्माता गुल खान द्वारा निर्मित इस शो में कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं, जैसे तृप्ति मिश्रा और मोनालिसा। तृप्ति मिश्रा शो में चंपा के मुख्य किरदार में नज़र आएँगी। इसी बीच खास खबर यह है कि इस शो की बेहतरीन कास्ट में अब अभिनेता इंद्रजीत मोदी भी जुड़ गए हैं, जो ध्रुव के रहस्यमयी किरदार को निभाएँगे।

इंद्रजीत ने इस किरदार को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा,

“मैं ‘शमशान चंपा’ और इसकी अद्भुत कहानी का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में बहुत उत्साहित हूँ। ध्रुव का किरदार निभाना एक चुनौती है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार कर रहा हूँ। उसकी यात्रा एक पारिवारिक सदस्य से लेकर बुरी लत से जूझने वाले व्यक्ति को दर्शाती है और अपने इस किरदार की यात्रा के दौरान वह कैसे इन सभी कठिनाइयों से जूझता है, यह देखना दर्शकों के लिए रोचक होने वाला है। दर्शक ध्रुव को कई उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए देखेंगे, लेकिन इस कठिन यात्रा में वे देखेंगे कि कैसे बुराई, अच्छाई के आगे जीतती है। मैं ध्रुव के किरदार के विभिन्न पहलुओं को स्क्रीन पर प्रस्तुत करने को लेकर बहुत उत्सुक हूँ।”हाल ही में, शो का पहला लुक जारी हुआ है, जिसमें चंपा (तृप्ति मिश्रा द्वारा अभिनीत किरदार) की एक रहस्यमय परिवर्तन की कहानी को उजागर किया गया है, जो एक हादसे के चलते बरगद के पेड़ के नीचे एक डायन के रूप में परिवर्तित हो जाती है। इन डरावने दृश्यों और दिलचस्प कहानी के साथ, ‘शमशान चंपा’ अपने रहस्यमय और रोमांचक कथा के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।अधिक जानकारी के लिए बने रहें शेमारू उमंग पर और देखें इसका अपकमिंग शो ‘शमशान चंपा’ जल्द ही।

RECOMMENDED FOR YOU

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री ने लोरियल पेरिस के 'ले डेफिले' शो में काले गाउन और मोतियों से सजी केप में रैंप पर वॉक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला

सुगम संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करती है; इंदौर में पुरस्कार समारोह आयोजित

The Media Times.Live News Desk
सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए
मनोरंजन • Sep 28, 2026

सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए

अभिनेता ने नकली एआई वीडियो और अनधिकृत वॉयस डबिंग को एक गंभीर मुद्दा बताया और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube