Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

संगठन को धार देने में जुटे नीतीश कुमार, जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं में भरा जोश

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब पूरी तरह संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुट गए हैं।…

May 15, 2026
2 min read
संगठन को धार देने में जुटे नीतीश कुमार, जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब पूरी तरह संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुट गए हैं। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को उन्होंने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और स्वागत के बीच उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के उत्साह से कार्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से रुक-रुककर बातचीत की और विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता को लेकर जानकारी ली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रवींद्र प्रसाद सिंह, विधायक गोपाल अग्रवाल, प्रो. नवीन आर्या चंद्रवंशी, डॉ. अमरदीप, वासुदेव कुशवाहा, परमहंस कुमार और वीरेंद्र दांगी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube