Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सबेरा कला केंद्र व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में 10वें बाल रंग महोत्सव का भव्य समापन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना | 5 मई 2026 । सबेरा कला केंद्र और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “10वां बाल रंग महोत्सव (2025-26)” का तीसरे…

May 5, 2026
2 min read
सबेरा कला केंद्र व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में 10वें बाल रंग महोत्सव का भव्य समापन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना | 5 मई 2026 ।
सबेरा कला केंद्र और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “10वां बाल रंग महोत्सव (2025-26)” का तीसरे और अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला में किया गया, जहां बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी कला केंद्र के बच्चों द्वारा मधुर समूह गायन से हुई, जिसने माहौल को सुरमयी बना दिया। इसके बाद अद्विक प्रकाश ने “गुड़िया नृत्य” की आकर्षक एकल प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। “द कोरियोग्राफर, पटना” के बच्चों ने देशभक्ति गीत “बंदे मातरम” पर ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भर दिया, वहीं रंगमार्च, पटना की क्लासिकल नृत्य प्रस्तुति ने अपनी सुंदरता और लय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक पंच, पटना के कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य के जरिए सांस्कृतिक रंग बिखेरे, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति किलकारी बाल भवन, पटना द्वारा अभिषेक राज के निर्देशन में मंचित नाटक “गोपी गवैया बाघा बजैया” रही। यह नाटक दो सरल कलाकारों—गोपी और बाघा—की दोस्ती, संघर्ष और रोचक घटनाओं पर आधारित था, जिसने दर्शकों को हँसी और रोमांच से भर दिया। बाल कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय, सशक्त संवाद अदायगी और ऊर्जावान मंच प्रस्तुति से नाटक को जीवंत बना दिया। हास्य और संगीत से भरपूर इस प्रस्तुति ने सभी आयु वर्ग के दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नाटक की संगीत परिकल्पना और निर्देशन किलकारी के नाट्य प्रशिक्षक अभिषेक राज ने किया।

नाटक में शुभम, विशाल, सूरज, अनीश, जीतू, हर्ष, कोमल, मोनू, सोनू, रौशन, निखिल, तेजस, रागिनी, निशा, अमिता, आरना, श्रेया और शिवांगी सहित कई बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों, अभिभावकों और कला प्रेमियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। पूरे महोत्सव का संचालन नेहाल कुमार सिंह निर्मल ने किया, जबकि भारतेंदु सिंह चौहान के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

तीन दिनों तक चले इस महोत्सव ने यह साबित कर दिया कि बच्चों की प्रतिभा को सही मंच मिले, तो वे कला के हर रंग में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube