Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सम्राट चौधरी का सियासी दांव ! चेतन आनंद और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बनीं उपमंत्री

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 23 मई : पूर्व सासंद आनंद मोहन के बगावती तेवर के बाद उनके पूत्र विधायक चेतन आनंद को उप मंत्री का दर्जा देने का फैसला…

May 23, 2026
2 min read
सम्राट चौधरी का सियासी दांव ! चेतन आनंद और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बनीं उपमंत्री

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 23 मई : पूर्व सासंद आनंद मोहन के बगावती तेवर के बाद उनके पूत्र विधायक चेतन आनंद को उप मंत्री का दर्जा देने का फैसला बिहार सरकार ने किया है। चेतन आनंद फिलवक्त जदयू विधायक हैं। सम्राट मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिये जाने के कारण चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस नाराजगी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चेतन आनंद को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इनके साथ ही मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम है। यह समिति हाल ही में पुनर्गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को सौंपी गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार इस समिति के सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा मिलेगा। समिति में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें कई विधायक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली चेहरे हैं। चेतन आनंद के अलावा संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह जैसे नाम शामिल हैं।सरकारी अधिसूचना के अनुसार इस समिति के सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा मिलेगा। यानी विधायक या एमएलसी होने की स्थिति में उन्हें पहले से मिल रही सुविधाओं के साथ अतिरिक्त सरकारी लाभ भी प्राप्त होंगे। वहीं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री के बराबर सुविधाएं दी जाएंगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube