Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में NDPS अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

द मीडिया टाइम्स  मधुबनी: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) पर श्री विक्रांत कुमार मिश्र, असिस्टंट सब पी.पी. (एन.डी.पी.एस.), जिला स्तर…

Aug 10, 2024
2 min read
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में NDPS अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

मधुबनी: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) पर श्री विक्रांत कुमार मिश्र, असिस्टंट सब पी.पी. (एन.डी.पी.एस.), जिला स्तर न्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री गोविन्द सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी एसएसबी, श्री विवेक ओझा, उप कमांडेंट (प्रचालन), श्रीमती सुप्रिया कुमारी, वकील (एन.डी.पी.एस.), श्रीमती निशी एल टोपनो, औषधि निरीक्षक, अनुमंडल जयनगर, पी एस.आई. मोनिका कुमारी, पी एस.आई. हीरामणि, पी एस.आई. अमित कुमार, एस.आई गोपाल कृष्णा पुलिस स्टेशन जयनगर और 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एसएसबी के जवानों और अधिकारियों को नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और उनके प्रवर्तन के बारे में अद्यतन जानकारी प्रदान करना था।

इस कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई:
– NDPS अधिनियम के प्रमुख प्रावधान
– नशीले पदार्थों की पहचान और वर्गीकरण
– जब्ती और गिरफ्तारी की प्रक्रिया
– साक्ष्य संग्रह और संरक्षण
– केस दर्ज करने और अदालती कार्यवाही की प्रक्रिया

श्री गोविन्द सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी एसएसबी ने कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे जवानों को नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने में सक्षम बनाएगा। NDPS अधिनियम की गहन समझ हमें कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करने में मदद करेगी।”

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसएसबी के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपने कर्मियों को अद्यतन रखना और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए तैयार करना है। इस तरह के नियमित प्रशिक्षण से सीमा सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube