Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR ENCOUNTER : मुजफ्फरपुर में देर रात मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, पुलिस की चौकसी में अस्पताल में भर्ती

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून   Bihar Crime : बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। अभी गया में एनकाउंटर के 24 घंटे…

Jun 17, 2026
2 min read
BIHAR ENCOUNTER : मुजफ्फरपुर में देर रात मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, पुलिस की चौकसी में अस्पताल में भर्ती

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 17 जून

 

Bihar Crime : बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। अभी गया में एनकाउंटर के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मुजफ्फरपुर में देर रात पुलिस व अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को गिरा दिया। बदमाश गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर देर रात उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब हत्या के एक आरोपी और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। मुसहरी थाना क्षेत्र के भटौलिया पुल के पास देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को रुकने का इशारा किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान संदिग्ध युवक ने रुकने के बजाय अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घायल अपराधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार सिंह हत्या के एक मामले में आरोपी है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी हो सकता था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को अपने कब्जे में लेकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी चिकित्सा चल रही है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube