Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR LAND RATE : सरकारी जमीन की दरों में भारी इजाफा, महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में 4 फीसदी की छूट

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 19 जून   Bihar News : बिहार में जमीन और संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट सरकार ने न्यूनतम…

Jun 19, 2026
3 min read
BIHAR LAND RATE : सरकारी जमीन की दरों में भारी इजाफा, महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में 4 फीसदी की छूट

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 19 जून

 

Bihar News : बिहार में जमीन और संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट सरकार ने न्यूनतम पंजीकृत मूल्य (एमवीआर) यानी सरकारी जमीन दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद जहां किसानों के मुआवजे में हजारों करोड़ रुपये का इजाफा होगा, वहीं महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में पहले से ज्यादा राहत मिलने जा रही है। नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार के फैसले के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में मौजूदा एमवीआर को 1.6 गुना और शहरी व पेरिफेरल क्षेत्रों में 2 गुना तक बढ़ाया गया है। दरअसल, जमीन के बाजार भाव और सरकारी रेट के बीच लंबे समय से बड़ा फासला था। ग्रामीण क्षेत्रों में आखिरी बार 2013 और शहरी क्षेत्रों में 2016 में एमवीआर का पुनरीक्षण हुआ था। इसके बाद जमीन की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, लेकिन सरकारी दरें लगभग स्थिर बनी रहीं। नई दरों का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलने वाला है। राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पर वर्तमान में अनुमानित मुआवजा 14,897 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 18,637 करोड़ रुपये हो जाएगा। यानी किसानों को करीब 3,740 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार की परियोजनाओं में मुआवजे की राशि 24,629 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,460 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है, जिससे किसानों को लगभग 14,831 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए हर वित्तीय वर्ष में एमवीआर में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया है। इसके अलावा हर तीन साल पर व्यापक समीक्षा होगी, जिसमें नई सड़कें, औद्योगिक क्षेत्र, एयरपोर्ट, रेलवे परियोजनाएं और शहरों के विस्तार जैसे विकास कार्यों को आधार बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में मिलने वाली छूट 0.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.4 प्रतिशत कर दी है। निबंधन शुल्क में 0.1 प्रतिशत की मौजूदा छूट जारी रहेगी। यानी महिलाओं को अब कुल 0.5 प्रतिशत की राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्टांप शुल्क में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला भी लिया गया है। सरकार का दावा है कि इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी और विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा सकेंगे। कुल मिलाकर जमीन के कारोबार, मुआवजा व्यवस्था और रजिस्ट्री प्रणाली में यह बदलाव बिहार के रियल एस्टेट और कृषि क्षेत्र में बड़ा असर डालने वाला साबित हो सकता है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube