Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

Delhi Malviya Nagar fire :दिल्ली में मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड, 20 लोगों की मौत, कई विदेशी भी शामिल, 37 घायल

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून   National News : दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक…

Jun 3, 2026
3 min read
Delhi Malviya Nagar fire :दिल्ली में मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड, 20 लोगों की मौत, कई विदेशी भी शामिल, 37 घायल 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

 

National News : दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब तक 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चश्मदीदों के अनुसार हादसे की शुरुआत होटल के बाहर लगे बिजली के तारों से हुई। तारों के जाल में जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद चिंगारी सीधे होटल की रसोई तक पहुंच गई। रसोई में मौजूद ज्वलनशील सामान ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी इमारत काली और घनी लपटों की चपेट में आ गई। उस वक्त होटल के कमरों में लोग सो रहे थे या सुबह के कामों में व्यस्त थे। धुएं के गुबार के कारण किसी को बाहर निकलने का रास्ता नजर नहीं आया।

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि हताहतों में विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। नाइजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों से आए ये लोग पास के मैक्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान रुकने के लिए उन्होंने इस स्टे को चुना था। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह को उन्होंने ठहरने के लिए चुना है, वही उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगी।

हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। जब आग की लपटें बढ़ीं तो कुछ लोग जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल की खिड़कियों पर आ गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उन्होंने जमीन पर मोटे गद्दे बिछा दिए ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों की जान बच सके। कई लोग खिड़की से नीचे कूदे भी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि जब लोग नीचे भागने की कोशिश कर रहे थे, तब बेसमेंट के मुख्य निकास द्वार पर ताला जड़ा हुआ था।

हादसे की सूचना मिलते ही साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने खिड़कियां और दीवारें तोड़कर 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है और पुलिस मामले की कानूनी जांच कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
बेंगलुरु में रात भर हुई बारिश ने मंगलवार की सुबह शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया
भारत • Sep 29, 2026

बेंगलुरु में रात भर हुई बारिश ने मंगलवार की सुबह शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया

लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यातायात प्रभावित हुआ

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube