Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND WEATHER : झारखंड के कई जिलों में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ मूसलधार बारिश का अनुमान

संपादित   JHARKHAND WEATHER : झारखंड के कई जिलों में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ मूसलधार बारिश का अनुमान   द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2…

Jun 2, 2026
2 min read
JHARKHAND WEATHER : झारखंड के कई जिलों में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ मूसलधार बारिश का अनुमान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

संपादित

 

JHARKHAND WEATHER : झारखंड के कई जिलों में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ मूसलधार बारिश का अनुमान

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून

Jharkhand News : झारखंडवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में भारी आंधी-तूफान को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, जून महीने की शुरुआत आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के साथ हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क किया है कि अगले 48 घंटे में राज्य के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को झारखंड के कई प्रमुख जिलों में मौसम के बेहद उग्र रहने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में लोगों को आंधी और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। कुछ जिलों में भारी तबाही की आशंका वाला तूफान आ सकता है। रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 3 जून तक लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण फिलहाल मौसम खुशनुमा और राहत भरा बना रहेगा। हालांकि, 4 जून से आसमान थोड़ा साफ होने के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बावजूद वातावरण में नमी लगातार बनी रहेगी जिससे उमस का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube