Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

LALU YADAV BIRTHDAY : राजद सुप्रीमो लालू के जन्मदिन समारोह में लौंडा नाच और भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने बांधा समां, राबड़ी ने गायक को दिये हीरे के कंगन

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान…

Jun 12, 2026
2 min read
LALU YADAV BIRTHDAY : राजद सुप्रीमो लालू के जन्मदिन समारोह में लौंडा नाच और भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने बांधा समां, राबड़ी ने गायक को दिये हीरे के कंगन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान एक दिलचस्प और भावुक दृश्य देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीतों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंच पर मौजूद लोकप्रिय भोजपुरी गायक छोटू छलिया को अपने हाथ से हीरे जड़ा कंगन उतारकर भेंट कर दिया। अचानक मिले इस सम्मान से गायक भावुक हो गये और उन्होंने राबड़ी देवी का आभार व्यक्त किया।दरअसल, लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार देर रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों और बिहार की पारंपरिक लोक कला ‘लौंडा नाच’ की प्रस्तुति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। छोटू छलिया की प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का विशेष रूप से ध्यान खींचा, जिससे प्रभावित होकर राबड़ी देवी ने उन्हें यह खास उपहार दिया।इससे पहले दिनभर लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से जन्मदिन की बधाइयां स्वीकार कीं। शाम को परिवार और करीबी नेताओं की मौजूदगी में 79 पाउंड का विशेष केक काटा गया। इस अवसर पर राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के कई विधायक और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।केक काटने के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लालू प्रसाद यादव परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजपुरी लोकगीतों और पारंपरिक लौंडा नाच का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें लालू परिवार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते दिखा।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube