Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

MURDER IN SASARAM सासाराम में पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून Bihar crime : बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश और पैसों के लेनदेन को…

Jun 3, 2026
2 min read
MURDER IN SASARAM सासाराम में पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

Bihar crime : बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी के रूप में हुई है जो केक और किराना दुकान चलाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नवरत्न बाजार में ही आभूषण का दुकान है।

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लल्लू गोस्वामी 4 साल पहले भुवर हत्याकांड का आरोपी था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने लल्लू के सिर में दो से अधिक गोलियां मारीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और नवरत्न बाजार में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। एसपी रौशन कुमार खुद मौके पर पहुंचे और अपराधी के घर की छत पर सीढ़ी लगाकर छापेमारी कर टिंकू सोनी को दबोच लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube