Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

RABRI DEVI राबड़ी देवी ने सरकारी सुरक्षा लौटाई, पूर्व CM का सरकार को दो टूक, जनता का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून   Bihar News : बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और…

Jun 6, 2026
2 min read
T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

 

Bihar News : बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की सुरक्षा में कथित कटौती के मुद्दे पर पार्टी ने सम्राट सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा पूरी तरह वापस कर दी है।

राबड़ी देवी ने शनिवार को सरकार को अपना सुरक्षा कवर लौटाते हुए साफ संदेश दिया कि अगर सुरक्षा देने में राजनीति की जा रही है तो उन्हें ऐसी सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “जनता का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा है।” RJD नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में जानबूझकर कमी करके राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी का कहना है कि बिहार में पहले से ही कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा घटाना न सिर्फ अनुचित है बल्कि उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है।

RJD के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर तीखे हमले बोले हैं। उन्होंने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया। एक वरिष्ठ RJD नेता ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की सुरक्षा में कटौती की गई, तब हम चुप रहे, लेकिन अब राबड़ी जी का सुरक्षा वापस करना सरकार के मंसूबों को बेनकाब कर रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube