Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

STUDENT PROTEST रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च, पुलिस ने समझाकर जाम को हटाया

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Patna News: कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर…

Jun 4, 2026
2 min read
STUDENT PROTEST रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च, पुलिस ने समझाकर जाम को हटाया 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Patna News: कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला तथा अपने शिक्षक के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस और प्रशासन की पहल पर स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

जानकारी के अनुसार, रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से छात्र एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालते हुए अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। मार्च के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षक के समर्थन में नारे लगाए और मामले में न्याय की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने लगातार छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

मामले को लेकर टाउन डीएसपी-2 कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सभी को समझा-बुझाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करा दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। सभी प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाकर वापस भेज दिया गया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube