Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

THREE POLICE OFFICER DEATH  : ट्रक और पुलिस वाहन की टक्कर में बिहार के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, सीएम सम्राट ने जताया दुख

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून Road accident in bihar : बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित अलग-अलग…

Jun 12, 2026
2 min read
THREE POLICE OFFICER DEATH  : ट्रक और पुलिस वाहन की टक्कर में बिहार के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, सीएम सम्राट ने जताया दुख

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून

Road accident in bihar : बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित अलग-अलग थानों के तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों एवं वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं व शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। जानकारी के अनुसार, हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब 12:30 बजे हुआ। मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार (साजन पासवान), अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र (ज्ञानेंद्र अमर) और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों पुलिस अधिकारियों के साथ वाहन चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें मधेपुरा पुलिस के तीन कार्यरत थानाध्यक्ष और वाहन चालक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक और कार की टक्कर की बात सामने आई है।

इस हादसे ने बिहार पुलिस महकमे को गहरा झटका दिया है। एक साथ तीन थानाध्यक्षों के निधन से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube