Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

WEATHER JHARKHAND : प्रशांत महासागर में बना अलनीनो, झारखंड में मानसून पड़ा कमजोर, 17 को रांची, जमशेदपुर में बारिश के आसार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 16 जून :   Jharkhand News :झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन तक कमजोर स्थिति में होगा, दूसरी तरफ प्रशांत महासागर में अलनीनो का…

Jun 16, 2026
2 min read
WEATHER JHARKHAND : प्रशांत महासागर में बना अलनीनो, झारखंड में मानसून पड़ा कमजोर, 17 को रांची, जमशेदपुर में बारिश के आसार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 16 जून :

 

Jharkhand News :झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन तक कमजोर स्थिति में होगा, दूसरी तरफ प्रशांत महासागर में अलनीनो का निर्माण हो गया है। अब इसके आकलन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इसकी गहराई कितनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अलनीनो का निर्माण शुभ संकेत नहीं है। इसका असर खेती पर पड़ सकता है। वैसे सोमवार को मॉनसून झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मॉनसून अब धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के पूरे इलाके, गिरिडीह के कुछ और हिस्सों और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बाबू राज पीपी ने बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 16 जून को आकाश में बादल छाये रहेंगे। उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर शेष भागों में कहीं-कहीं वज्रपात, तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। वहीं 17 जून को रांची सहित लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

कई जिलों में रहा गर्मी का असर

सोमवार को राज्य के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर का 40.4, जमशेदपुर का 40, बोकारो का 38.5 और चाईबासा का 38 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को रामगढ़ में एक मिमी बारिश हुई, जबकि कांके में पिछले 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube