Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

गोपालगंज और शेखपुरा में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 27 मई : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक…

May 27, 2026
2 min read
गोपालगंज और शेखपुरा में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 27 मई : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जमीन सर्वे, कोर्ट, सरकारी दफ्तर और नई गाड़ियों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक कामकाज तेज होगा और लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा : स्वास्थ्य विभाग के तहत अब बिहार विधान मंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी, राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, पेंशनर और इन सभी के आश्रितों को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी जिसे मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मियों को स्वास्थ्य का बड़ा तोहफा बताया।

बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 और विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी :

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत शेखपुरा में आईबी के कार्यालय हेतु 27.48 डिसमिल जमीन 6.24 करोड़ रुपये में, गोपालगंज में 30 डिसमिल जमीन 67.50 लाख रुपये में भारत सरकार को दी गई और बेगूसराय में थाना बनाने के लिए 21 एकड़ जमीन गृह विभाग को निःशुल्क दी गई। साथ ही बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 और विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube