Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

आईपीएल 2025 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई बेहद रोमांचक

आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मैच के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। इस समय ऑरेंज…

Apr 10, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई बेहद रोमांचक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मैच के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में निकोलस पूरन सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव मात्र दो रनों से पीछे हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में हार्दिक पांड्या और नूर अहमद संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने अब तक 201 रन बना लिए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 218.47 का है, जो इस सीजन का सबसे विस्फोटक प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप के बेहद करीब हैं। गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन भी पीछे नहीं हैं, उन्होंने 186 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया है और उनकी बल्लेबाजी लगातार बेहतर होती जा रही है।

बात करें पर्पल कैप की रेस की, तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों ने 10-10 विकेट लिए हैं। हार्दिक की गेंदबाजी में इस बार विविधता और गति दोनों ही देखने को मिली हैं। उनका औसत और इकॉनमी रेट काफी बेहतर रहा है। नूर अहमद ने भी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

गुजरात टाइटन्स के मोहम्मद सिराज 9 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने भी अब तक 9 विकेट लिए हैं। आर साई किशोर ने 8 विकेट चटकाए हैं और वह इस रेस में पांचवें स्थान पर हैं।

इस सीजन में खिलाड़ी न सिर्फ अपने टीम के लिए बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म ने मुंबई इंडियंस को मजबूती दी है, वहीं हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आईपीएल 2025 का यह 18वां संस्करण दिन-ब-दिन ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि अगले कुछ मुकाबलों में कौन खिलाड़ी ऑरेंज और पर्पल कैप पर स्थायी कब्जा जमा पाता है।

RECOMMENDED FOR YOU

शोएब अख्तरला PCB मध्ये मोठी जबाबदारी मिळू शकते, इंग्लंड दौऱ्यानंतर बदल अपेक्षित
क्रीडा • Sep 29, 2026

शोएब अख्तरला PCB मध्ये मोठी जबाबदारी मिळू शकते, इंग्लंड दौऱ्यानंतर बदल अपेक्षित

लाहोर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आपल्या क्रिकेट संघात आणि संबंधित धोरणात्मक रचनेत बदल करण्याच्या तयारीत आहे. दरम्यान, पाकिस्तानचा माजी वेगवान गोलंदाज शोएब अख्तरला बोर्डात महत्त्वाची जबाबदारी देण्यात आल्याची चर्चा सुरू झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
एका शॉटमध्ये तिची सोन्याची किंमत आहे… पाच शूट-ऑफनंतर ईशा सिंगने रौप्यपदक जिंकले
क्रीडा • Sep 28, 2026

एका शॉटमध्ये तिची सोन्याची किंमत आहे… पाच शूट-ऑफनंतर ईशा सिंगने रौप्यपदक जिंकले

ईशा सिंगने महिलांच्या २५ मीटर पिस्तूल वैयक्तिक स्पर्धेत रौप्यपदक मिळवले, तर मनू भाकरचे पदक हुकले.

The Media Times.Live News Desk
राजस्थान रेंजर्सने नवीन अध्याय सुरू केला, आरएपीएल ग्रुपने संघ ताब्यात घेतला; सानिया मिर्झा ब्रँड ॲम्बेसेडर म्हणून नियुक्त
क्रीडा • Sep 27, 2026

राजस्थान रेंजर्सने नवीन अध्याय सुरू केला, आरएपीएल ग्रुपने संघ ताब्यात घेतला; सानिया मिर्झा ब्रँड ॲम्बेसेडर म्हणून नियुक्त

RAPL ग्रुपने आठव्या हंगामापूर्वी टेनिस प्रीमियर लीग संघाचा ताबा घेतला आहे, सानिया मिर्झा हा नवीन चेहरा म्हणून सामील झाला आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube