Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की गला घोंटकर हत्या.

The Media Times MP desk   गुरूपूर्णिमा पर दीक्षा लेने वाला सेवादार निकला हत्याराआश्रम में मिली डेथबॉडी तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की हत्या कर दी गई है। बाबा का…

Jul 27, 2024
2 min read
ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की गला घोंटकर हत्या.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

The Media Times MP desk

 

गुरूपूर्णिमा पर दीक्षा लेने वाला सेवादार निकला हत्याराआश्रम में मिली डेथबॉडी

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की हत्या कर दी गई है। बाबा का शव ओंकार पर्वत स्थित उनके चंद्रबिंदू आश्रम में मिला है। इस केस में पुलिस ने हत्यारे आरोपी सेवादार को हिरासत में ले लिया है। बताते है कि सेवादार उनसे रूपए की डिमांड करता था। बाबा ने उसे आश्रम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मांधाता पुलिस के मुताबिक, ओंकार पर्वत पर परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले चंद्रबिंदु आश्रम में साधु महाराज की लाश मिली है। जिनकी पहचान 82 वर्षीय राजेंद्र शुक्ला उर्फ फौजी बाबा के रूप में हुई है।वे सेना से रिटायर्ड है, इसलिए फौजी बाबा के नाम से जाने जाते है। दोपहर 3 बजे का मामला है। टीआई अनोक सिंधिया समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी सेवादार अभिषेक को कस्टडी में लिया है। बाबा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।आरोपी महत्वाकांक्षी था, बाबा से गुरूपूर्णिमा पर ली थी दीक्षाबताते है कि आरोपी अभिषेक ने सप्ताह भर पहले ही फौजी बाबा से गुरु दीक्षा ली थी। वह गुरु पूर्णिमा से चेला बनकर उनकी सेवा कर रहा था। लेकिन वह महत्वाकांक्षी था। एक हफ्ते के भीतर ही वह बाबा से पैसे की डिमांड करने लगा। कहने लगा कि मैं पढ़ा-लिखा हूं, संस्कृत में ग्रेजुएट हूं, मुझे कुर्सी-टेबल और अन्य संसाधन चाहिए। बाबा ने उसकी मांगों को खारिज कर दिया और कहा कि तुम चले जाओ, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है। इसी बात से गुस्साए सेवादार अभिषेक ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube