Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

गोविंदपुर में शुक्रवार से जलापूर्ति बहाल, डीसी के निर्देश पर समाधान

जमशेदपुर: गोविंदपुर क्षेत्र में शुक्रवार से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। जिला उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इस समस्या का…

Feb 7, 2025
2 min read
गोविंदपुर में शुक्रवार से जलापूर्ति बहाल, डीसी के निर्देश पर समाधान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: गोविंदपुर क्षेत्र में शुक्रवार से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। जिला उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इस समस्या का समाधान किया है। डीसी ने विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द जलापूर्ति की समस्या हल की जाए। इसके तहत, अभियंता सुनील कुमार ने जलापूर्ति प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों से मुलाकात की। बैठक में तय किया गया कि एजेंसी को दो महीने के बकाया भुगतान जल्द किया जाएगा, जिसके बाद शुक्रवार से जलापूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी। इस खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

बुधवार से गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप थी, जिससे लगभग 35,000 घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय निवासी जल संकट के कारण परेशान थे और पानी की तलाश में दूर-दराज के इलाकों तक जाने को मजबूर थे। जेमिनी इंटरप्राइजेज का कहना था कि पिछले 12 महीनों से उसे भुगतान नहीं किया गया है और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पर उसका 2 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। बकाया राशि न मिलने के कारण ही जलापूर्ति रोक दी गई थी। इससे पहले, जनवरी में भी जलापूर्ति रोकी गई थी, जब विभाग ने जल्द भुगतान का वादा किया था, लेकिन भुगतान न होने के कारण बुधवार को फिर से जलापूर्ति बंद कर दी गई।

गुरुवार को दिनभर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी अन्य कार्यों में व्यस्त रहे और किसी ने भी गोविंदपुर जाकर जलापूर्ति बहाल करने की कोशिश नहीं की। लेकिन शाम 7 बजे के करीब डीसी अनन्य मित्तल ने कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को तत्काल जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ और रात में ठेकेदार से बातचीत कर उसे आश्वासन दिया गया कि दो महीने का बकाया जल्द दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ठेकेदार ने शुक्रवार से जलापूर्ति बहाल करने की सहमति दे दी।

अब क्षेत्र के निवासियों को राहत मिलेगी, क्योंकि शुक्रवार से जलापूर्ति पुनः शुरू हो जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube