Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

ज़ी सिनेमा पर ‘क्रू’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए हो जाइए तैयार

द मीडिया टाइम्स  मुंबई: ग्लैमर, कॉमेडी, ड्रामा, करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन… भला रविवार की दोपहर हमें और क्या चाहिए? तो फिर देर किस बात की.. आप भी…

Aug 22, 2024
2 min read
ज़ी सिनेमा पर ‘क्रू’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए हो जाइए तैयार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 
मुंबई: ग्लैमर, कॉमेडी, ड्रामा, करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन… भला रविवार की दोपहर हमें और क्या चाहिए? तो फिर देर किस बात की.. आप भी एक रोमांचक सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सिनेमाघरों में बेहद पसंद की गई फिल्म ‘क्रू’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर रविवार, 25 अगस्त को दोपहर 1 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है।

‘क्रू’ में शानदार कलाकार और मजेदार कहानी है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और सिनेमाघरों में प्रदर्शन के दौरान इसे हर उम्र के दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता इसकी अपील को साफ बयां कर देती है। यह फिल्म मध्यम वर्ग के संघर्षों को दर्शाती है, जिनमें पैसों, नैतिकता और अनचाही नौकरियों को लेकर संघर्ष दिखाए गए हैं, जिन्हें एक मनोरंजक और विश्वसनीय कहानी के जरिए बखूबी परोसा गया है।

फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन ने कहा, “क्रू का सफर शुरू से अंत तक शानदार रहा। तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है।

क्लासिक ट्रैक के इस नए वर्शन में पुरानी यादों को आज के ज़माने के ट्विस्ट के साथ मिलाया गया है, जो इसे नई एनर्जी देता है। चाहे उनके मूव्स हों या आकर्षक धुनें, ये गाने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।

डकैती पर आधारित यह कॉमेडी फिल्म तीन बिंदास फ्लाइट अटेंडेंट्स की कहानी है, जो सोने की तस्करी के जाल में फंस जाती हैं। जो किस्सा मस्ती और खेल से शुरू होता है, वह तब एक बड़ा मोड़ लेता है, जब उनकी अंतरात्मा जाग जाती है और फिर उनकी ज़िंदगी और ज्यादा उलझ जाती है।

देखना ना भूलें ‘क्रू’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 25 अगस्त को दोपहर 1 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

RECOMMENDED FOR YOU

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक

बॉलीवूड अभिनेत्रीने L'Oréal Paris' Le Défilé' शोमध्ये रॅम्पवर चालत काळ्या रंगाचा गाऊन आणि मोत्याने सुशोभित केपमध्ये लक्ष वेधून घेतले.

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026

सुगम संगीतातील त्यांच्या उल्लेखनीय योगदानाबद्दल मध्य प्रदेश सरकार त्यांचा सन्मान करते; इंदूरमध्ये पुरस्कार सोहळा पार पडला

The Media Times.Live News Desk
एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे
मनोरंजन • Sep 28, 2026

एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे

अभिनेत्याने बनावट एआय व्हिडिओ आणि अनधिकृत व्हॉइस डबिंग ही एक गंभीर समस्या असल्याचे म्हटले आणि गैरवापराच्या विरोधात कठोर कारवाई करण्याची आवश्यकता यावर जोर दिला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube