Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जिला दंडाधिकारी ने किया विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के दिए निर्देश

जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लम्बे समय…

Mar 12, 2025
1 min read
जिला दंडाधिकारी ने किया विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के दिए निर्देश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लम्बे समय से निलंबित चल रहे पीडीएस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारियों की कार्य उपलब्धता, स्वीकृत पदों की तुलना में स्टाफ की स्थिति तथा कार्य विभाजन को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिकाएं और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने जहां भी कमियां पाईं, वहां त्वरित सुधार लाने और लंबित संचिकाओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि कार्य के प्रति सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझें और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न हो।

उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए सुनिश्चित करने को कहा कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी हों। निरीक्षण के दौरान निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसओआर श्री राहुल आनंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube