Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

तेज बारिश से रुका क्रिकेट: बीसीए के सभी मैच फिलहाल बंद

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिहार में क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार, 5 मई की शाम हुई भारी वर्षा के…

May 5, 2026
2 min read
तेज बारिश से रुका क्रिकेट: बीसीए के सभी मैच फिलहाल बंद

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिहार में क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार, 5 मई की शाम हुई भारी वर्षा के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने चल रही “बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26” और “बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 नॉकआउट प्रतियोगिता” के सभी मैचों को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है।

संघ के अनुसार, लगातार बारिश के चलते मैदान अत्यधिक गीले हो गए हैं और खेलने योग्य स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बीसीए ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में मैच आयोजित करना जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए प्रतियोगिताओं को अस्थायी रूप से रोकना जरूरी समझा गया।

संघ ने यह भी बताया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी और मैदान खेलने के लायक बनेंगे, दोनों प्रतियोगिताओं का संशोधित कार्यक्रम (फिक्सचर) जल्द जारी किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला क्रिकेट संघों, खिलाड़ियों और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

बीसीए ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन से अपील की है कि वे आगामी सूचना का इंतजार करें और नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। लगातार हो रही बारिश ने जहां खेल की रफ्तार थाम दी है, वहीं खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को अब मौसम के साफ होने का इंतजार है, ताकि मैदान पर फिर से खेल की हलचल लौट सके।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube