Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

दिल्ली में मोहन भागवत और मुस्लिम विद्वानों के बीच अहम बैठक, आपसी संवाद जारी रखने पर सहमति

नई दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली में मुस्लिम धर्मगुरुओं, इमामों और विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक…

Jul 24, 2025
2 min read
दिल्ली में मोहन भागवत और मुस्लिम विद्वानों के बीच अहम बैठक, आपसी संवाद जारी रखने पर सहमति

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली में मुस्लिम धर्मगुरुओं, इमामों और विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच संवाद को मजबूत करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

बैठक का आयोजन ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख उमेर अहमद इलियासी की पहल पर किया गया, जो हरियाणा भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर संघ के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर देश भर से आए करीब 60 मुस्लिम धर्मगुरु, जिनमें इमाम, मुफ्ती और मदरसों के मोहतमिम (कुलपति) शामिल थे, उन्होंने भी भाग लिया।

बैठक में यह साझा सहमति बनी कि हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच संवाद को और अधिक सक्रिय और नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, यह विचार भी सामने आया कि देश के इमाम और मंदिरों के पुजारी आपस में संवाद करें, जिससे दोनों समुदायों के बीच भ्रांतियाँ दूर हों और विश्वास का माहौल बने।

सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत ने इस दौरान कहा कि भारत की आत्मा सर्वधर्म समभाव में निहित है, और यही भावना देश की विविधता को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि संवाद और समझ ही सामाजिक सौहार्द की नींव है। वहीं, मौलानाओं ने भी संघ प्रमुख के साथ खुलकर चर्चा की और अपनी चिंताओं व सुझावों को साझा किया।

उमेर अहमद इलियासी ने बैठक के बाद कहा, “देश की भलाई तभी संभव है जब सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे को समझें और मिलकर समाज में सकारात्मकता फैलाएं।” उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर इस तरह की और बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें जमीनी स्तर पर धर्मगुरु भाग लेंगे।

इस पहल को सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि देश के धर्मगुरु मिलकर एकजुटता का संदेश दें तो समाज में विश्वास और शांति को मजबूती मिल सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube