Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामलो में चोरी, आगजनी के आरोपों से छह लोग बरी

द मीडिया टाइम्स डेस्क  नयी दिल्ली: शहर की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान हुई आगजनी, दंगा और चोरी के आरोपी छह लोगों…

Aug 3, 2024
2 min read
दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामलो में चोरी, आगजनी के आरोपों से छह लोग बरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

नयी दिल्ली: शहर की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान हुई आगजनी, दंगा और चोरी के आरोपी छह लोगों को बरी कर दिया है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला उनके खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे।आरोपों के अनुसार, उपरोक्त छह लोगों ने 25 फरवरी 2020 को शिव विहार में एक घर में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की। बाद में एक क्लीनिक में आग लगाने की शिकायत को भी इस मामले के साथ जोड़ दिया गया।

शुक्रवार को पारित आदेश में, अदालत ने कहा-

शुक्रवार को पारित आदेश में, अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) पेश किया था। ‘‘हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे किसी भी आरोपी की पहचान करने के लिए कोई गवाह नहीं है।उसने कहा कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने वैज्ञानिक जांच के जरिए या आरोपियों की नमूना तस्वीर के साथ वीडियो का विश्लेषण करके किसी भी आरोपी की मौजूदगी साबित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।अ, ‘‘इस प्रकार, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि आरोपी उन वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।उसने कहा कि न तो कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से आरोपी के सटीक स्थान का पता चला और न ही घटना में आरोपियों की संलिप्तता का पता चला।

न्यायाधीश ने कहा-:

‘‘मेरा मानना ​​है कि आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। इस मामले में उपरोक्त लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं।अदालत ने हाशिम अली, अबू बकर, मोहम्मद अजीज, राशिद अली, नजमुद्दीन और मोहम्मद दानिश को बरी कर दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube