Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

नकाब पहनकर पुलिस को चकमा देने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

ऑटो पर बैठकर करती थी स्मैक की तस्करी चंदन चौधरी  -मुजफ्फरपुर उड़ता पंजाब की तरह अब बिहार भी नशे की लत में आगे बढ़ता जा रहा है। पुलिस को चकमा…

Jul 17, 2024
2 min read
नकाब पहनकर पुलिस को चकमा देने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

ऑटो पर बैठकर करती थी स्मैक की तस्करी

चंदन चौधरी  -मुजफ्फरपुर

उड़ता पंजाब की तरह अब बिहार भी नशे की लत में आगे बढ़ता जा रहा है। पुलिस को चकमा ओर मोटी कमाई को लेकर अब इस कारोबार में महिलाएं भी शामिल होने गई। नकाब लगाकर मुजफ्फरपुर में गांजे की तस्करी शुरू हो गई है। जिसका पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है।

भाड़ी मात्रा में स्मैक की पुड़िया के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार की गई 

यह कार्रवाई सिकंदरपुर इलाके के अखाड़ा घाट पुल के समीप की गई है। बताया जा रहा है पुलिस को गुप्त सुचना मिली नकाब लगाकर गांजे की तस्करी कर हो रही है। अहियापुर इलाके में भारी मात्रा में इसमें ऑटो से भेजा जा रहा है। जिसके बाद सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। संदेह होने पर एक ऑटो की तलाशी ली गई। जिसके बाद स्मैक की पुड़िया के साथ महिला को दबोच लिया गया। वही इस मामले पर सिकंदरपुर थाना अध्यक्ष रमन राज ने बताया गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला तस्कर टावर चौक से अखाड़ा होते हुए अहियापुर को मादक पदार्थ लेकर एक टोटो गाड़ी से जा रही है। इसके बाद वहां जांच के दौरान उक्त महिला को हिरासत में लिया गया। तलाशी के बाद उसके पास से बरामद एक झोले से 800 पुड़िया बरामद किया गया। जिसके बाद महिला को पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार स्मैक तस्कर महिला की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली सलमा खातून के रूप में हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube