Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

निराहारी बाबा ने 18 दिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रचा इतिहास, डॉक्टर हैरान

द मीडिया टाइम्स  राजेंद्र रेगमी जैसे लोग बिड़ले ही धरती पर जन्म लेते हैं – डॉ मदन मोहन झा पटना : बिहार की धरती पर नेपाल से आये श्री राजेंद्र…

Aug 21, 2024
3 min read
निराहारी बाबा ने 18 दिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रचा इतिहास, डॉक्टर हैरान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

राजेंद्र रेगमी जैसे लोग बिड़ले ही धरती पर जन्म लेते हैं – डॉ मदन मोहन झा

पटना : बिहार की धरती पर नेपाल से आये श्री राजेंद्र रेग्मी उर्फ निराहार बाबा ने 20 दिनों तक निराहार रहकर संकल्प का समापन लोगो के अनुरोध कल किया था। बतादें की गिनीज वर्ल्ड बुक में 1979 में दर्ज 18 दिनों तक निराहार रहने का ऑस्ट्रिया के एंड्रियास मिहावेज के रिकॉर्ड को नेपाल के महाकाल और काल भैरव के भक्त श्री राजेंद्र रेग्मी ने बीस दिन निराहार रह कर लोगो के अनुरोध तोड़ दिया था। विगत एक अगस्त से पटना के कंकड़बाग लोहिया पार्क के निकट एमआईजी 76 में नेपाल निवासी श्री राजेंद्र रेग्मी उर्फ निराहार बाबा बिना भोजन व जल के सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में बैठे रहे थे। आज भी जयप्रभा अस्पताल कंकड़बाग के डॉक्टर यश राज के नेतृत्व में श्वेता, सुषमा प्रतिदिन की तरह स्वास्थ्य का परीक्षण किया।डॉक्टर यश राज ने बाबा के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत बताया कि बाबा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। वे हैरान और आश्चर्यचकित हैं कि किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं आया। डॉक्टर यश राज ने कहा की राजेंद्र रेग्मी एक अद्भुत व्यक्ति हैं हमने जीवन में ऐसे व्यक्ति को कभी नही देखा है इन्हें हम आम इंसान नही कह सकते, इनके जैसे महापुरुष बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। डॉक्टर यश ने बताया की 20 दिनों तक बिना भोजन और पानी के रहना आम इंसान के बस की बात नही यह किसी चमत्कार से कम नही है।

गिनीज वर्ल्ड बुक के रिकॉर्ड को तोड़ा 
वहीं निराहार बाबा को पिछले इक्कीस दिनों से अपनी देखरेख में रख रहे इस कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार झा ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र रेग्मी उर्फ़ निराहार बाबा ने गिनीज वर्ल्ड बुक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है यह पटना व पूरे बिहार वासियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। टीम के सदस्य धीरज कुमार झा और विवेक यादव निराहार बाबा के संकल्प को पूरा करने के लिए दिन और रात मेहनत की है उनके सहयोग के बिना यह कार्य संभव नही था। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि राजेंद्र रेग्मी उर्फ़ निराहार बाबा पर शोध रक्षा मंत्रालय के अधीन डीआर डीओ संस्था से कराई जाय। इस अवसर पर अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर, जदयू के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोज लाल दास मनु, धीरज कुमार झा, विवेक कुमार यादव, शुभम झा आदि ने बाबा को बधाई दी।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube