Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना एयरपोर्ट को तीसरे एयरोब्रिज की सौगात, गेट नंबर 11 से जुड़ा; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

पटना: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेपीएनआई), पटना पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीसरे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (एयरोब्रिज) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस…

Jan 24, 2026
2 min read
पटना एयरपोर्ट को तीसरे एयरोब्रिज की सौगात, गेट नंबर 11 से जुड़ा; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पटना: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेपीएनआई), पटना पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीसरे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (एयरोब्रिज) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस नए एयरोब्रिज को बोर्डिंग गेट संख्या 11 से जोड़ा गया है और आज से इसे औपचारिक रूप से परिचालन में लाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि इसके शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा भीड़ प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, तीसरे एयरोब्रिज के सक्रिय होने से अब विमानों में चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आरामदायक और सुगम हो जाएगी। खासकर पीक आवर्स के दौरान यात्रियों को टर्मिनल में होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, बुजुर्गों, बच्चों और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी ने बताया कि जेपीएनआई हवाई अड्डा लगातार अवसंरचना विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और दक्ष सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में तीसरे एयरोब्रिज का संचालन शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों के अनुभव में सुधार होगा।”

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि गेट नंबर 11 के सक्रिय होने से विमान परिचालन भी अधिक प्रभावी होगा और ग्राउंड हैंडलिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे उड़ानों की समयबद्धता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। ऐसे में अतिरिक्त एयरोब्रिज की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। तीसरे एयरोब्रिज के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से जुड़े कई और कार्य किए जाएंगे, ताकि पटना एयरपोर्ट को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया जा सके।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube