Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना से दिल्ली तक पावर गेम शुरू! सम्राट-नीतीश की 24 मिनट बैठक से गरमाई बिहार राजनीति

पटना, 2 मई। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम अचानक दिल्ली रवाना हुए, जहां उनके केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात…

May 3, 2026
2 min read
पटना से दिल्ली तक पावर गेम शुरू! सम्राट-नीतीश की 24 मिनट बैठक से गरमाई बिहार राजनीति

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 2 मई। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम अचानक दिल्ली रवाना हुए, जहां उनके केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने की चर्चा है। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर अंतिम रूपरेखा तय की जा सकती है।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित नीतीश कुमार के आवास पहुंचकर उनसे करीब 24 मिनट तक मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों के आवंटन और नए चेहरों को शामिल किए जाने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा और उससे पहले नीतीश कुमार से मुलाकात को सस्पेंस खत्म करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान मंत्रियों की संभावित सूची, सहयोगी दलों के प्रतिनिधित्व और विभागीय संतुलन पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इधर, शनिवार को नीतीश कुमार भी राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आए। उन्होंने दिन में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव तथा पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की। इन बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों के बीच संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और अनुभव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जा सकता है।

फिलहाल बिहार की राजनीति में सबकी नजर दिल्ली से आने वाले संकेतों और संभावित कैबिनेट विस्तार की घोषणा पर टिकी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube