Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पत्थरबाजी करने वालों पर मांझी ने कहा – भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, कुछ लोग स्वागत में फूल और कुछ लोग…

द मीडिया टाइम्स डेस्क गयाजी, 23 मई: गयाजी शहर के हरिद्वार सेमिनरी स्कूल स्थित आर्ट गैलरी सभागार में शनिवार को आयोजिय रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी शामिल हुए।…

May 23, 2026
2 min read
पत्थरबाजी करने वालों पर मांझी ने कहा – भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, कुछ लोग स्वागत में फूल और कुछ लोग…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
गयाजी, 23 मई: गयाजी शहर के हरिद्वार सेमिनरी स्कूल स्थित आर्ट गैलरी सभागार में शनिवार को आयोजिय रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देशभर के 47 केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम के तहत गयाजी में भी करीब 74 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में रोजगार, कानून व्यवस्था और हालिया राजनीतिक बयानों को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने रोजगार अभियान को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताया और अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही।
रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए अभियान चला रही है। कहा कि रोजगार मेले के जरिए अलग-अलग विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। गया में यह दूसरा अवसर है जब इसी सभागार में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें ईमानदारी से काम करना चाहिए।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति विभिन्न केंद्रीय विभागों में की गई है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में उत्साह देखा गया। सभागार के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मौके पर मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से शुक्रवार शाम उनके ऊपर हुए हमले को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभाओं में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वागत में फूल बरसाते हैं तो कुछ लोग दूसरी चीजें फेंकते हैं। मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि मिलेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube