Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

पत्रकार सुरक्षा की मांग: AISMJWA ने राज्यपाल से किया बड़ा ज्ञापन सौंप, ये हैं प्रमुख डिमांड्स

रांची: झारखंड के पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए एआईएसएम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और राज्य में पत्रकारों पर हो…

Dec 19, 2024
2 min read
पत्रकार सुरक्षा की मांग: AISMJWA ने राज्यपाल से किया बड़ा ज्ञापन सौंप, ये हैं प्रमुख डिमांड्स

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रांची: झारखंड के पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए एआईएसएम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और राज्य में पत्रकारों पर हो रहे झूठे मुकदमों तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संताल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश चंदन ने राज्यपाल को बताया कि झारखंड में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमे और सुरक्षा की कमी चिंता का विषय बन गए हैं।

राकेश चंदन ने कहा कि एसोसिएशन लगातार सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संताल परगना में ही लगभग दो दर्जन पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कई पत्रकारों के अधिमान्यता आवेदन वर्षों से लंबित हैं और बिना कारण अधिमान्यता रद्द करने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

राकेश चंदन ने बताया कि राज्य के पत्रकारों को न तो बीमा की सुविधा मिली है और न ही आवास की। कई पत्रकारों ने इलाज के अभाव में कोरोनाकाल में अपनी जान गंवाई, और अब उनके परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कम से कम एक आश्रित को रोजगार प्रदान किया जाए, ताकि पत्रकारों के परिवारों को राहत मिल सके।

राज्यपाल ने सभी बिंदुओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि ये मुद्दे राज्य सरकार तक पहुंचाए जाएंगे, क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र के स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube